Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का भव्य मिलन समारोह सम्पन्न

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का भव्य मिलन समारोह सम्पन्न

महिला दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान, नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोटा। स्मार्ट हलचल/सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भीतरिया कुंड में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी हेमा सरस्वती तथा राष्ट्रीय प्रभारी मधुसूदन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा गौतम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ, जिसमें मोनिका गौतम को अध्यक्ष एवं गिरिजा शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली।

151 महिलाओं का भव्य सम्मान
नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा भेंट देकर आदरपूर्वक सम्मानित किया गया।
महासभा अध्यक्ष कौशल किशोर गौतम ने सभा का शुभारंभ करते हुए सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की समृद्धि का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि साध्वी हेमा सरस्वती जी ने अपने ओजस्वी भाषण में महिलाओं की शक्ति, उनके योगदान और समाज में उनकी सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन किया जाना चाहिए।राष्ट्रीय प्रभारी मधुसूदन शर्मा ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही समाज की वास्तविक प्रगति संभव है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष कौशल किशोर गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES