ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में आगामी 28 अप्रैल 2025 को प्रदेश स्तर पर संविधान बचाओ रैली, 3 मई से 10 मई तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली तथा 20 मई से 30 मई तक घर-घर सम्पर्क अभियान आयोजित होंगे। जिसमे प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्यमंत्रियों को जिला समन्वयक लगाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ जिला समन्वयक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत को नियुक्त किया गया।