पूर्व मंत्री बोले- विधायक आक्या की सोच चंबल परियोजना नहीं हेडपंप लगाने की।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में चलाए जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम की चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में दीपक गार्डन संगम मार्ग पर आयोजित हुई। कार्यक्रम में जलियांवाला बाग कांड में शहादत देने वालों के लिए मौन रहकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव टालने के निर्णय को लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात करार देते हुए कहा कि भजनलाल की पर्ची सरकार राजस्थान के स्थानीय चुनावों में अपनी संभावित हार को देखते हुए बार बार चुनावों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर कर रहे है इनके राज में कानून व्यवस्था लचर साबित हो रही है प्रशासनिक तंत्र फेल हो चुका है जिससे यह डरे हुए है संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिले की 1026 करोड़ की उन्होंने चंबल परियोजना के चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर उतरने की बधाई देते हुए स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस परियोजना के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है उनकी सोच हेडपंप लगाने और बजरी का व्यवसाय करने तक सीमित है मेरी मानसिक स्थिति बिल्कुल सही है अहंकार में आकर विधायक अधिकारियों को गाली देता है और अपने निजी व्यवसाई मित्र को फायदा पहुंचाने की नियत से होमगार्ड की बिल्डिंग को तुड़वाने की धमकी देता है मानसिक स्थिति उनकी बिगड़ी हुई है। होमगार्ड की बिल्डिंग सरकार की बिल्डिंग है इसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया सरकार के 80 लाख रुपए खर्च हुए है। पुलिस महकमे का हिस्सा होमगार्ड है उनकी बिल्डिंग तुड़वाने की धमकी पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।
विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए निर्देशित किया कि यदि कांग्रेस के साथी एकजुटता के साथ मैदान में उतरें तो विपक्षी दल उन्हें पराजित नहीं कर सकते। उन्होंने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए अविलंब ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन के सख्त निर्देश दिए।
कार्यक्रम में युवा नेता नितिन वर्मा ने भी सम्बोधित किया और युवक कांग्रेस के चुनाव में अपने नामांकन के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में विजय हुआ, पूर्व में भी युवक कांग्रेस का चुनाव लड़ा हु युवाओं को संगठन बढ़ाओ अभियान के तहत युवाओं को इस अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आव्हान करते हुए इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
