Homeअजमेरअरावली बचाओ, पेड़ बचाओ के तहत् ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा महामहिम...

अरावली बचाओ, पेड़ बचाओ के तहत् ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर राजस्थान कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, सरकार के अरावली के खनन के तुगलकी फरमान के खिलाफ ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी के नेतृत्व महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम जिलाधीश महोदय ब्यावर को ज्ञापन दिया
कार्यक्रम में ब्यावर जिला मुख्यालय पर पी सी सी उपाध्यक्ष एवं आसींद पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा, पी सी सी महासचिव एवं पूर्व विधायक मसूदा राकेश पारीक, ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी, प्रदेश सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा, ब्यावर जिला सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी एवं श्वेत सेना सेवादल द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर महात्मा गांधी सर्किल महात्मा गांधी सर्किल ब्यावर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अरावली पर्वत श्रंखला भारत की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण श्रृंखला में से एक है जो राजस्थान हरियाणा और दिल्ली में फैली हुई है यह पर्वत श्रृंखला न केवल प्राकृतिक सौंदर्यकरण का प्रतीक है बल्कि यह जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, जल संसाधनों का संरक्षण करने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है अरावली पर्वत श्रृंखला को वर्तमान में कड़े चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे कि अवैध खनन वर्षों की कटाई और प्रदूषण इन चुनौतियों के कारण अरावली की हरियाली और जीव विविधता को गंभीर खतरा हो गया है अरावली श्रृंखला को बचाने का आहान किया
इस अवसर पर पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राधिका शर्मा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट उर्मिला कंवरिया, सेवादल ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, ब्यावर शहर अध्यक्ष डॉ अरविंद माथुर, बदनोर सेवादल अध्यक्ष चम्पालाल, बर सेवादल अध्यक्ष रज़ाक़ मोहम्मद, जवाजा से सेवादल अध्यक्ष चौथमल बंसीवाल, अरुण शर्मा जिला कोषाध्यक्ष पवन तातेड, बालूराम सेन, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पंवार, मुकेश जोशी, चेतनाराम जेतारण, विरदाराम सेनी, जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा, महासचिव कमलेश बोहरा, अरविंद भटनागर, शंकरलाल कटारिया, रामस्वरूप डागर, छगन मेवाड़ा, राधेश्याम शर्मा, जगदीश शर्मा, प्रदीप कुमावत, हनुमान सांखला, गोवर्धन सांखला, अशोक मूंदड़ा, नरेंद्र भटनागर, पन्नालाल सुनारीवाल, निहालचंद, महावीर सुथार, शंकरलाल प्रजापति, हरिलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, सुरेश साहू, जगदीश पार्षद रामनिवास सेन, गोपाल सांखला, मनोज खूबचंदानी, रवि मखीजा, मोहनलाल मालवीय आदि बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES