वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में दिल्ली पहुंचे सैकड़ों अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 2 नवम्बर को सांगोद व कोटा देहात से अल्पसंख्यक विभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम डी चोपदार के निर्देशन में दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली व पैदल मार्च में शामिल हुए जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर रविवार को दिल्ली के रामलीला मेदान में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला सागोद विधानसभा क्षेत्र वह कोटा देहात से कांग्रस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महारेली में भाग लेकर लोकतंत्र और मताधिकार के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की महारेली में कोटा देहात के विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न इलाके से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया वही सागोद से भी अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह नजर आया जिसमें उमरदीन चौधरी,सलीम अंसारी,अब्दुल इस्लाम,इब्राहिम अली मेवाती,जहागीर खान,उरफान अंसारी,जावेद चौधरी,युनुस पठान,रिजवान चौधरी,असलम अंसारी,साबुद्दीन,शहजाद अंसारी,असगर अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे