Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसावित्रीबाई फुले जयंती पर भव्य आयोजन: समीक्षा बैठक आयोजित

सावित्रीबाई फुले जयंती पर भव्य आयोजन: समीक्षा बैठक आयोजित


माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे शामिल


सावित्री बाई फुले जयंति 04 जनवरी को, होगा भव्य जयंति समारोह

कोटा। स्मार्ट हलचल/सैनी समाज कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था और सामाजिक समरसता न्याय मंच राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 4 जनवरी 2025 को समाज सुधारिका और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम यूआईटी आॅडिटोरियाम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीनाथपुरम स्थित सुमंगलम ग्रुप कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। तैयारियों की समीक्षा के साथ सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा,सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्रीअविनाश गहलोत, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, और वरिष्ठ नेता अशोक भादरा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महिला शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा
समिति अध्यक्ष भरतराम सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन समाज में समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल स्थापित कर महिलाओं को शिक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। यह कार्यक्रम उनकी प्रेरणा और योगदान को व्यापक समाज तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

सर्वसमाज के लिए प्रेरणास्त्रोत
समाजसेवी ईश्वरलाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके प्रयासों से महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला।कन्हैया सुमन ने जोर दिया कि सावित्रीबाई का योगदान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि वह पूरे समाज की प्रेरणास्त्रोत थीं।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में
बैठक में महासचिव सियाराम सैनी ने बताया कि आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के जीवन और योगदान पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
बैठक में भरतराम सैनी, ईश्वरलाल सैनी, सियाराम सैनी, चेतन सैनी, गिरिराज सैनी, कन्हैया सुमन, महेंद्रपाल सैनी, सतीश सुमन, हेमराज सैनी, मेवालाल बलानडिया, भंवरपाल सुमन, और मनोज अच्छवा समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य
सावित्रीबाई फुले के संघर्ष और ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता, शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES