सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- गत बजट में राजस्थान सरकार द्वारा सवाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की, जिसकी अब वित्तीय स्वीकृति जारी हुई । वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, वही भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन आदि कई का आभार व्यक्त किया ।।


