Homeअध्यात्मसावन के महीने में पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार और व्रत,Sawan...

सावन के महीने में पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार और व्रत,Sawan Vrat Tyohar 2024 List

Sawan Vrat Tyohar 2024 List:  श्रावण मास मुख्य रूप से भगवान शिव को  समर्पित माना गया है। इस दौरान भगवान शिव की आराधना करने से साधक पर महादेव की कृपा बनी रहती है और कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं। जैसे सावन सोमवार व्रत , शिवरात्रि , हरियाली तीज , नाग पंचमी , प्रदोष व्रत इत्यादि। ये महीना भगवान शिव की अराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। आइए देखते हैं सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर।

देवों के देव महादेव का प्रिय महीने सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जो कि 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का महीना बेहद खास होता है। इस दौरान आने वाली हर एक तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रत रखने से और देवी-देवताओं की आराधना करने से प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा पूर्ण होती है। साथ ही उनके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

सावन माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं जैसे हरियाली तीज (Hariyali teej), नाग पंचमी (Nag panchami), रक्षाबंधन (Raksha bandhan) आदि। ऐसे में आइए जानें सावन 2024 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.

सावन 2024 व्रत-त्योहार

22 जुलाई 2024 (सोमवार) – सावन शुरू, पहला सावन सोमवार व्रत

23 जुलाई 2024 (मंगलवार) – पहला मंगला गौरी व्रत

24 जुलाई 2024 (बुधवार) – गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत

27 जुलाई 2024 (शनिवार) – कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

29 जुलाई 2024 (सोमवार) – दूसरा सावन सोमवार व्रत

30 जुलाई 2024 (मंगलवार) – दूसरा मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई 2024 (बुधवार) – कामिका एकादशी

1 अगस्त 2024 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत

2 अगस्त 2024 (शुक्रवार) – सावन मासिक शिवरात्रि

4 अगस्त 2024 (रविवार) – हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या

5 अगस्त 2024 (सोमवार) – तीसरा सावन सोमवार व्रत

6 अगस्त 2024 (मंगलवार) – तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

7 अगस्त 2024 (बुधवार) – हरियाली तीज

8 अगस्त, 2024 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी

9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) – नाग पंचमी

10 अगस्त 2024 (शनिवार) – कल्कि जयंती

11 अगस्त 2024 (रविवार) – तुलसीदास जयंती

12 अगस्त 2024 (सोमवार) – चौथा सावन सोमवार व्रत

13 अगस्त 2024 (मंगलवार) – चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

16 अगस्त, 2024 (शुक्रवार) – पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, वरलक्ष्मी व्रत

17 अगस्त 2024 (शनिवार) – प्रदोष व्रत

19 अगस्त 2024 (सोमवार) – रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, पांचवां सावन सोमवार व्रत, पंचक शुरू

सावन में होती है भगवान शिव की भक्ति

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावन सोमवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव, मां पार्वती और शिवलिंग की आराधना की जाती है। साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करना भी शुभ होता है। इसके अलावा सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और मखाने की खीर का भोग लगाना शुभ होता है। इससे साधक को भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होता है।

सोमवार के दिन 7 अद्भुत योग

इस बार सावन मास के पहले सोमवार का व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा, जिस दिन सात शुभ योग का संयोग बन रहा है। सावन सोमवार के पहले दिन श्रवण योग, धनिष्ठा योग, प्रीति योग, नवम पंचम योग, शश योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी वजह से इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ जाता है।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES