दिलखुश मीणा
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का शुक्रवार देर रात अजमेर से अंता उपचुनाव के लिए जाते समय सावर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया।जैसे ही डोटासरा का काफिला सावर पहुंचा, ढोल-धमाकों, आतिशबाज़ी और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। “गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारों से माहौल पूरी तरह जोशीला हो गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया और स्वागत को यादगार रूप दिया।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा की और नारेबाज़ी से वातावरण को चुनावी रंग में रंग दिया।
स्वागत कार्यक्रम में सावर नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कासोटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, श्रीनिवास माली, गोपाल तेली, विनोद जयपाल चौहान, प्रधान योगी, मंजीत सेन, सुरेश जांगिड़, सत्यनारायण महावर, उम्मेद सिंह दिदावत, असलम मोहम्मद, चेतन रेगर, रंजीत कहार, चेतन कहार, पवन राटा, मथुरा चौहान, गोविंद मालावत, भरत योगी, सूर्यप्रकाश त्रिवेदी और दुर्गा सिंह यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


