राउंड टेबल 281 की पहल, 120 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग
कोटा। स्मार्ट हलचल|विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से राउंड टेबल 281 की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेड़ा रामपुर में 120 स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन सारांश मित्तल और सचिव नभ शर्मा की उपस्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। इस दौरान करण पांड्या और नेमिष पराशर ने भी सहभागिता निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभा श्रीवास्तव ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चेयरमैन सारांश मित्तल ने कहा कि चेयरमैन सारांश मित्तल ने कहा कि शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्कूल बैग वितरण जैसी पहल से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग किया जा सकता है।