विद्यालय से सेवानिवर्त रामकिशन छीपा को दी गई विदाई

 

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा स्मार्ट हलचल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रामकिशोर छीपा सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजित किया गया। यह समारोह रामकिशोर छीपा को विद्यालय से सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं नए पुराने शिक्षकों ने विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे रामकिशोर के लंबे आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान मंचासीन शिक्षक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त रामकिशोर छीपा का माल्यार्पण किया गया। वहीं शिक्षकों की ओर से शॉल ओढ़ा कर तथा उपहार देकर उन्हें सम्मान सहित विदाई दी गई।