Homeभीलवाड़ास्कूल के सामने खोदी कब्र,हिंदू संगठनों के विरोध के बाद,अन्यत्र किया दफन

स्कूल के सामने खोदी कब्र,हिंदू संगठनों के विरोध के बाद,अन्यत्र किया दफन

मंगरोप।हमीरगढ़ कस्बे की सीनियर स्कूल के मुख्य द्वार के सामने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा एक महिला के शव कों दफनाने को लेकर बीती रात हिंदू संगठनों के विरोध के बाद माहौल गरमा गया।सुचना मिलने के बाद बडी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।पुलिस द्वारा दोनों पक्षो से समझाईश के बाद महिला के शव कों दूसरी जगह दफनाया गया उसके बाद मामला शांत हो सका।जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ कस्बे में शनि महाराज मार्ग पर स्थित सीनियर स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार तथा एक व्यक्ति के मकान के सामने बीती रात समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कब्र खोदकर एक महिला को दफन करने का प्रयास किया गया।जानकारी के मुताबिक पचास साल पहले इस क्षेत्र में कब्रिस्तान हुआ करता था लेकिन अब इस क्षेत्र में मकान बन गए है।स्कूल के सामने इस तरह का कृत्य होने की सुचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता हरीश पारीक,किशन कीर,पुरूषोत्तम सोनी,विक्रम सिंह आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां शव दफनाने का विरोध किया।एकाएक दोनों पक्षो में विवाद की स्थिति पैदा हो गई।इस बात की जानकारी मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक,तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे।मौके की नजाकत कों देखते हुए हमीरगढ़ थाने के साथ ही आस पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया।प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काफी देर समझाईस के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महिला के शव कों अन्यत्र ले जाकर करीब सौ मीटर दूर तालाब क्षेत्र में दफनाया।अधिकारीयों ने मौके पर ही तहसील कार्यालय से रिकॉर्ड मंगवाये।रिकॉर्ड खंगालने के बाद उक्त भूमि सरकारी होना पाया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES