गुरला। गुरला के सृजन विद्यापीठ विद्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम से पहले शिक्षिकाओं ने बच्चों को भाई-बहन के इस पावन पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक रोहित त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल महंगी राखियों और उपहारों तक सीमित नहीं है। यह त्याग और सहयोग का संकल्प लेने का महापर्व है।कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका नीलम पारीक, दीप्ति माली, कोमल माली, संगीता दाधीच, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी आदि ने भी मौजूद रहकर बच्चों को रक्षाबंधन के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।