सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में एक होटल के पास एक स्कॉर्पियो व ट्रक में टक्कर हो गई, गनीमत रहेगी की इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, टक्कर के पास दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गए । सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह ढ़ेलाणा चौराहे के एक होटल के पास बिगोद की तरफ जा रही ट्रक व भीलवाड़ा की तरफ जा रहे स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई, टक्कर के पास दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गए, लेकिन गनीमत रहे कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया । मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई ।

