रोहित सोनी
आसींद । भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये कीमत का 384 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शंभूगढ़ थाना पुलिस को संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की सूचना मिली थी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर वाहन रोकने से बचने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए वाहन का पीछा जारी रखा। करीब 20 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ 384.500 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर लिया
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो पर राजस्थान के विभिन्न जिलों की कुल आठ अलग-अलग नंबर प्लेटें मिलीं। इसके अलावा वाहन से पुलिस और आमजन में भय पैदा करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।बपुलिस के अनुसार बरामद डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।वोशंभूगढ़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
