Homeभीलवाड़ाआईएएस बोहरा स्काउट एंड गाइड के स्टेट कमिश्नर हेड क्वार्टर नियुक्त

आईएएस बोहरा स्काउट एंड गाइड के स्टेट कमिश्नर हेड क्वार्टर नियुक्त

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
स्मार्ट हलचल/शाहपुरा के निवर्तमान जिला कलेक्टर आईएएस टीकम चंद बोहरा को राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स गाइडस का स्टेट कमिश्नर (हेड क्वार्टर) नियुक्त किया गया है। उनको यह नियुक्ति स्टेट कमिश्नर निरंजन आर्य ने दी है। इसी दौरान स्टेट कमिश्नर निरंजन आर्य की मौजूदगी में राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने रोहट पाली में संपन्न हुई स्काउट एंड गाइड गाइड की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी 2023 में स्टेट कोर्डिनेटर के रूप में निभाये गये सफल दायित्व के उपलक्ष्य में बोहरा का सम्मान किया।
स्काउट गाइड स्थानीय संघ के उप प्रधान मूलचन्द पेसवानी एवं मंडल प्रतिनिधि रामेश्वरलाल धाकड़ ने आईएएस बोहरा के स्टेट कमिष्नर नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए उनको बधाई प्रेषित की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES