बूंदी – स्मार्ट हलहल|राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पैच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड प्रांगण में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्कूल के स्काउट, गाइड व कॉलेज रोवर, रेंजर्स ने बढ़ चढ़कर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजित कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर मुख्य अतिथि रहे अध्यक्षता महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरु प्रकाश नागर ने की। आयोजन में संगठन के उपप्रधान केसी वर्मा, रेखा शर्मा, ऊषा शर्मा, स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर, बतौर स्काउट जिला आयुक्त राजेंद्र व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद शर्मा, देवप्रकाश ओझा व जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर विशिष्ट अतिथि रहे। महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने संभागियों के साथ पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर ने कहा के प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है इस दिशा में स्काउट गाइड की अहम भूमिका है। इस अभियान से एक जन चेतनाकारी वातावरण निर्मित होगा, स्काउट गाइड को अपने आसपास लोगों को प्रेरित कर पौधारोपण करवाना चाहिए।
संभागियों को संबोधित करते हुए केसी वर्मा, चतुर्भुज महावर, प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र व्यास आदि ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। सीओ स्काउट प्रदीप चितौडा ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संभागियों को अधिकाधिक पौधारोंपण करने का संकल्प दिलाया। सीओ गाइड मधु कुमारी ने आभार प्रकट किया। स्काउट गाइड की मृदुल वाटिका के संरक्षण एवं देखभाल का जिम्मा मृदुल अग्रज सेवा दल सदस्यों ने लिया।
गार्ड ऑफ़ ऑनर व करतल ध्वनि से शुरू हुए कार्यक्रम में अग्रज दल एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित अभियान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक पौधा बेटी के नाम लगाया गया तथा साथ ही कुछ माह पूर्व जन्मी बेटी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हट्टीपुरा, माटुंदा, लिटिल एंजेल, श्री रघुनाथ अकैडमी, हिमाद्री रेंजर टीम, मदन मोहन मालवीय रोवर ग्रुप, मृदुल अग्रज सेवा दल के स्काउट गाइडस रोवर रेंजर, महिला अधिकारिता और स्काउट के सदस्यों ने भाग लिया।
