Homeअजमेरराष्ट्र कथा शिविर हेतु ब्यावर जिले के स्काउट्स गुजरात रवाना

राष्ट्र कथा शिविर हेतु ब्यावर जिले के स्काउट्स गुजरात रवाना

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर राष्ट्र कथा शिविर राजकोट हेतु शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजस्थान भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ ब्यावर के 15 स्काउट भाग लेने हेतु रवाना हुए।स्थानीय संघ सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बलों के संयुक्त तत्वाधान में 9 दिवसीय शिविर का आयोजन होगा।इसमें ब्यावर जिले के 15 स्काउट एवं 1 स्काउटर का चयन विभाग द्वारा किया गया है। संपूर्ण भारत के 28 राज्य एवं 8 केन्द्रशासित प्रदेशों के स्कूलों एवं कॉलेजों के 16 हजार विद्यार्थी इस 26 वे राष्ट्र कथा शिविर में भाग लेंगे।

ये विद्यार्थी सभी देशवासियों को राष्ट्र की गौरवशाली विरासत और संस्कृति को जोड़ने का प्रयास करने के साथ देशवासियों को सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे।

स्थानीय संघ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा के स्काउट्स कमलनाथ, हिमांशु बोयत, कुलदीप सिंह, अभिषेक, दिव्यांश, सिद्धार्थ नाथ, सुशील सिंह, मंजीत मेघवंशी, लक्की तवंर, ऋषभ बोयत, लक्षद्वीप भट्ट, बनवीर सिंह, करणवीर, सुमित सिंह, रोहित कुमार के साथ स्काउटर रामकिशोर सालोदिया के नेतृत्व में प्रस्थान किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर अनिल कुमार शर्मा, प्रभारी जिला कमिश्नर रोहित जैन, प्रभारी जिला कमिश्नर गाइड विमला चौहान, लीडर ट्रेनर विनोद मेहरा, ए एल टी बाबुद्दीन काठात,सह सचिव गाइड पूनम चौधरी, प्रधानाचार्य विनीता बंसल, राजेश मोयल, चंपालाल, मनोहर सोलंकी आदि ने रवानगी पर हर्ष व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES