पंकज पोरवाल
डायरेक्टर विभा माथुर ने वितरित किए स्वयं सेविकाओं को प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र गए
राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, गांव भ्रमण, स्त्री स्वास्थ्य, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति सहित विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|श्रीमती सुशीला देवी माथुर कन्या महाविद्यालय महिला आश्रम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन संपन्न करवाया गया। आयोजन के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रजनीश शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजना वैष्णव व सह अधिकारी सुश्री ज्योति शर्मा व सुश्री खुशी नाथावत के द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कश्मीर भट्ट के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करवा कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवा से सशक्त द्वारा स्वयं सेविकाओं को सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। भट्ट के व्याख्यान का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण में युवा का योगदान व राष्ट्रीय एकता व नागरिक शिष्टाचार से युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण को बढ़ावा दिया और स्वयंसेविकाओं द्वारा पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया और श्रमदान करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर कमलकांत शर्मा के व्याख्यान में स्वयं सेविकाओं को स्त्री स्वास्थ्य, जल्दी सोये जल्दी जागे के विचार द्वारा स्वयंसेविकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और स्वस्थ जीवन से खुशहाल जीवन की ओर प्रेरित किया गया आयुर्वेदिक विज्ञान की महत्व और आरोग्य का सूत्र देते हुए महोदयजी ने अपने विचार व्यक्त किए है। मुख्य वक्ता से सुश्री रश्मि पारीक द्वारा स्वयं सेविकाओं को स्वास्थ्य और समृद्धि स्वास्थ्य और समृद्धि का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने का आर्थिक सुरक्षा व जीवन को संतुष्टि का एक संयुक्त रूप का उद्देश्य दिया। स्वास्थ्य ही धन है अच्छा स्वास्थ्य असली समृद्धि है जो जीवन का आनंद लेने के लिए आवश्यक है। वक्ता श्रीमती वसुंधरा सक्सेना द्वारा आहार में पोषण को संतुलित कर स्वयं सेविकाओं को सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वक्ता श्रीमती श्वेता सोडाणी द्वारा मुख्य बजट सत्र 2025-26 सभी स्वयंसेविकाओं को बजट में विद्यार्थी उपयोगी वार्ता द्वारा आर्थिक समृद्धि और व्यवसायिक प्रबंधन द्वारा मार्गदर्शन किया। इसी प्रकार सात दिवस तक राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, वंदे मातरम, गांव भ्रमण, स्त्री स्वास्थ्य, नशा मुक्ति अभियान, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता पर पोस्टर,स्लोगन व रैली व नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति, विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवा कर विशेष शिविर को संपन्न करवाया गया। महिला आश्रम संस्था की सचिव श्रीमती वंदना माथुर ने स्वयं सेविकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही डायरेक्टर श्रीमती विभा माथुर द्वारा स्वयं सेविकाओं को कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए और और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

