गंगापुर – स्मार्ट हलचल।नवनियुक्त उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने मंगलवार को उप कारागृह का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान एसडीएम गुर्जर ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाएं और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया, नवनियुक्त एसडीएम गुर्जर का उप कारागृह स्टाफ ने अभिनंदन किया, एसडीएम गुर्जर ने उप कारागृह में निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई, निरीक्षण के दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, जेल प्रभारी भवानी सिंह गुर्जर मौजूद थे।
