(हरिप्रसाद शर्मा )
पुष्कर/स्मार्ट हलचल|अजमेर/एसडीएम गुरू प्रसाद तंवर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व 31 सुपरवाइजर्स की बैठक ली। बैठक में नगर परिषद सभापति राजेंद्र बाकोलिया सहित भाजपा, कांग्रेस व आरएलपी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे। प्रत्येक बुधवार को मतदान केन्द्रों पर क्लस्टर कैंप लगाकर नवविवाहिताओं व महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के निर्देश दिए गए। बीएलओ को संवेदनशीलता से काम करने और पर्यवेक्षकों को सघन पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए।