शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर तालुका विधिक सेवा समिति वैर मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में लंबित प्रकरणों, बैंकिंग सेक्टर एवं बैंक रिकवरी, HMA and MACT संबंधित प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निस्तारण हेतु वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि तालुका मुख्यालय वैर पर कुल दो बैंच का गठन किया गया। जिसमें मोहित द्विवेदी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं राजीव शर्मा पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में प्रथम बेंच का गठन किया गया। तथा नमो नारायण मीणा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 वैर के मुख्यालय पर दोनों बेंच द्वारा कुल 50 लंबित प्रकरणों का राजीनामा और समझाइश के द्वारा निस्तारण किया गया एवं कुल 961824 रुपए का अवार्ड पारित किया ।तथा आपसी सुलह एवं समझौते और राजीनामा के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।।
