उदयपुर, 14 मई। स्मार्ट हलचल|शहर के चित्रकूट नगर के श्री राम पार्क स्थित रामेश्वरम महादेव का दूसरा पाटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को ज्येष्ठ माह की दूज पर पूजा अर्चना और हवन के बाद शुभ मुहूर्त मे मंदिर की ध्वजा बदली गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भगवान के पाटोत्सव से पहले इंद्र भगवान ने आसमान से बारिश कर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित जुगल किशोर त्रिवेदी ने बताया कि यह इस मंदिर का दूसरा पाटोत्सव था जिसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमें दोपहर में महादेव जी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। उसके बाद महादेव के श्रृंगार के साथ साथ सोसायटी की महिला मंडल द्वारा मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया। शाम को 4 से 6 बजे के बीच भव्य हवन का आयोजन किया गया । शाम को 6.15 के शुभ मुहुर्त पर नरपत सिंह रावल ने अपने सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मंदिर में ध्वजा बदली की परंपरा निभाई। इसके बाद भोजन प्रसादी का लाभ लिया गया।
चित्रकूट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन मे राजेश गर्ग और सुरेश जांगिड़ ने सपत्नीक पंडितों के वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं। इसके साथ ही सोसायटी के सैकड़ों सदस्यों ने भी हवन का लाभ लिया। पूजा अर्चना और हवन के बाद श्रध्दालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले सोसायटी के पुरूष और महिलाएं एक जैसी ड्रेस में पहुंचें और समस्त धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। पुरूष कुर्ता पजामा तो महिलाएं लाल साडी में दिखाई दी। इस दौरान महादेव के भजनों पर श्रद्धालु झुमते हुए दिखाई दिए।
रामेश्वर मंदिर पाटोत्सव में बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की संतोष मीणा और भुवाणा के पूर्व सरपंच अनिल चित्तौडा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नरपत सिंह रावल, शिव सिंह चौहान,ललित पानेरी , राम चंद्र सिंह झाला , भवानी शंकर शर्मा, बीपी सिंह ,हिम्मत सिंह राव,हरि सिंह राव,राजेश गर्ग,अर्जुन सिंह राव, लक्ष्मी नारायण पालीवाल,हिम्मत माली,निरंजन टेलर , विश्वेंद्र सिंह राव ,गणेश गुरनानी,बृजराज सुवालका,रघुनाथ शर्मा , सुनील शर्मा,भूपेश सेन ,श्रवण सिंह राठौड़,अर्जुन सिंह चौहान,रंगू सिंह पंवार, सुनील जोशी, राहुल उधानी,भारत सिंह राजावत,उगम नाथ , विनोद शर्मा, हिमांशु गुप्ता ,शीला गुप्ता,अल्पना गर्ग ,विमला आर्य, कलावती शर्मा वर्षा गुरुनानी, नीलम टेलर सहित सोसायटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


