Homeभीलवाड़ाअनिल अरोड़ा सचिव, सीपी मल्होत्रा कोषाध्यक्ष मनोनित

अनिल अरोड़ा सचिव, सीपी मल्होत्रा कोषाध्यक्ष मनोनित

पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज के अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा ने सर्वसम्मति से किया कार्यकारिणी का गठन

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा। स्मार्ट हलचल/पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज भीलवाड़ा की कार्यकारिणी की मीटिंग ओम टावर में हुई। इसमें अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में अनिल अरोड़ा को सचिव, सीपी मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष व राजेश भारद्वाज को सह सचिव बनाया गया। सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कालरा ने कहा कि नई टीम के साथ मिलकर वरिष्ठों के सहयोग से समाज के विकास के लिए काम किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज के संस्थापक अध्यक्ष जे के शाही, निवर्तमान अध्यक्ष के एल गिल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कांसरा, अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, संयोजक दिवाकर खुराना, अजय कपूर, प्रदीप मेहता, अशोक हांडा, गोपाल कपूर उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES