सिक्योर कंपनी की लापरवाही, दो से तीन घंटे तक वोल्टेज में होता रहा उतार चढ़ाव, कई घरों में उपकरण जले

भीलवाड़ा । सिक्योर मीटर कंपनी की गंभीर लापरवाही देखने को मिली है । कंपनी की लापरवाही का हर्जाना आर सी व्यास के दो नंबर सेक्टर में रहने वाली जनता को भुगतना पड़ा । बुधवार शाम लगातार दो-तीन घंटे तक वोल्टेज फ्लकचुएशन करता रहा जिससे कई लोगों के घरों के उपकरण जल गए जिससे काफी नुकसान हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वह अलग,  क्षेत्र वासी नितेश पारीक , रितेश जैन, गोपाल सोमानी इत्यादि ने मिलकर सिक्योर मीटर के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेंट दर्ज कराई,  पर उनका कहना था कुछ समय में उसे सुधार दिया जाएगा पर काफी समय बीत गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और लोगों को इससे काफी परेशानी हुई , क्षेत्र वासियों ने मांग की है की भविष्य में इस तरह की परेशानी से सामना न करना पड़े और अगर ऐसी कोई समस्या फिर से आती है तो उसका तुरंत समाधान मिले अन्यथा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles