Homeभरतपुरपुजारियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाए सरकारः पाठक

पुजारियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाए सरकारः पाठक

स्मार्ट हलचल/नागौर जिले में पुजारी की हत्या की घटना पर जताया रोष
सूरौठ।स्मार्ट हलचल/ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राज्य में पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाने की मांग करते हुए पुजारियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने नागौर जिले के पादूकलां के निकट जाटावाली गांव के मंदिर में पुजारी की लाठियों से पीट कर की गई हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने बताया कि पहले कांग्रेस शासन में पुजारियों पर हमले की घटनाओं में बढोतरी हुई थी और समाज ने भाजपा पर भरोसा जताया था, अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी पुजारियों पर हमले की घटनाएं कम नहीं हो रही है। नागौर जिले के जाटावाली गांव में मंदिर के पुजारी को सिर्फ इसलिए लाठियों से मार दिया गया क्योंकि उसने गांव के व्यक्ति को वहां घूमने से मना कर दिया था। राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं शर्मनाक है। इन घटनाओं से अराजकता का माहौल बनता है और समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इससे पहले पिछली सरकार के कार्यकाल में करौली, जयपुर, दौसा, अजमेर, राजसमंद और अनेक स्थानों पर पुजारियों पर हमले हुए या उन्हें प्रताडित किया गया। कई जगह पुजारियों की हत्या की गई। प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने बताया कि ब्राह्मण समाज राजस्थान लंबे समय से पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाए जाने की मांग राज्य सरकार से कर रहा है। अब पुजारियों की सुरक्षा के कडे प्रबन्ध कर सरकार जल्द से जल्द पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाए और पुजारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES