Homeराजस्थानजयपुरमंडावर नगरपालिका में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती शिविर हुआ आयोजित

मंडावर नगरपालिका में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती शिविर हुआ आयोजित

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर किया गया प्रदान

मनोज खंडेलवाल

स्मार्ट हलचल/मंडावर कस्बे में शुक्रवार को नेशनल सिक्योरिटी एंड सेफ्टी सर्विसेज (एनएसएसएस) ने जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षित ग्रामीण और शहरी बेरोजगार युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए मंडावर स्थित पंचायत समिति सहित नगरपालिका कार्यालय में भर्ती शिविर का आयोजन किया, जिसमें 11 जवानों का चयन किया गया। कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रामप्रकाशसिंह ने बताया कि आगामी भर्ती शिविर पंचायत समिति नांगल राजावतान में 28 दिसंबर को, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा में 30 दिसंबर को, पंचायत समिति सिकंदरा में 31 दिसंबर को और पंचायत समिति सिकराय में 02 जनवरी 2025 को आयोजित किए जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास या अधिक, ऊँचाई 167 सेमी और वजन 54 किलोग्राम होना आवश्यक है। शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। चयनित सिक्योरिटी गार्ड अभ्यर्थियों को ₹13,000 से ₹18,000 मासिक वेतन जबकि सुपरवाइजर पद के लिए ₹14,000 से ₹20,000 मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआईसी के तहत मेडिकल सुविधा, बोनस, सालाना वेतन वृद्धि, रियायती मेस और आवास की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने 10वीं और 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित भर्ती स्थल पर सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9983200165 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही कहा कि यह भर्ती शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES