बड़ी खबर: जयपुर जिले में सुरक्षा जवान भर्ती के लिए विशेष पंजीयन शिविरों का होगा आयोजन

शिवराज बारवाल मीना
जयपुर । स्मार्ट हलचल|उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय झालाना, जयपुर द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती हेतु विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 7 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में लगाए जाएंगे। कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह आयोजन सिक्योरिटी स्किल कौशल इंडिया एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के सहयोग से किया जाएगा।शिविरों का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है। पंचायत मुख्यालय पर शिविर कार्यक्रम 7 अप्रैल को पंचायत समिति कोटपूतली, 8 अप्रैल को बस्सी, 9 अप्रैल को चाकसू, 10 अप्रैल को चौमूं (गोविन्दगढ़), 11 अप्रैल को दूदू, 13 अप्रैल को जमवारामगढ़, 14 अप्रैल को झोटवाड़ा, 15 अप्रैल को फागी, 16 अप्रैल को सांभर, 17 अप्रैल को शाहपुरा, 18 अप्रैल को सांगानेर, 20 अप्रैल को आमेर, 21 अप्रैल को सांगानेर पंचायत समिति में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।
*क्या है खास*
युवाओं को सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पदों के लिए पंजीयन, चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण की सुविधा, रोजगार से जोड़ने की पहल, कार्यालय ने संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
*निष्कर्ष:*
जयपुर जिले के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे पंजीयन कर सुरक्षा क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।