Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़राजस्थान अंडर-15 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी में चयन पर मिली शुभकामनाएँ

राजस्थान अंडर-15 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी में चयन पर मिली शुभकामनाएँ

निम्बाहेड़ा।स्मार्ट हलचल|स्थानीय अकवा क्रिकेट अकादमी की उभरती प्रतिभा रवीना चौधरी ने राजस्थान अंडर-15 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी में चयन होने के बाद बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक कृपलानी ने रवीना का मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रवीना का चयन निम्बाहेड़ा की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा और खेल के प्रति उनकी गंभीरता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने रवीना को आगे भी निरंतर मेहनत और एकाग्रता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री धर्मपाल जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र खिलाड़ी रवीना चौधरी के पिता कमल सिंह जाट एवं उनके परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने रवीना के चयन पर हर्ष व्यक्त किया।
अकवा क्रिकेट अकादमी में नियमित अनुशासित अभ्यास के बल पर चयनित हुई रवीना के प्रदर्शन को खेल जगत में सराहना मिल रही है। परिवार और शहरवासियों ने उम्मीद जताई कि रवीना आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES