मो. शोयब खान का अंडर-23 राजस्थान टीम में चयन, 21 गेंदों पर जड़े नाबाद 61 रन

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल।जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के खिलाड़ियों की इस सत्र में लगातार सफलता का सिलसिला जारी है। जिले के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शोयब खान का अंडर-23 बॉयज टी-20 वर्ग में राजस्थान टीम के लिए चयन हुआ है। अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के दम पर शोयब खान ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।कैंप के अभ्यास मैच में शोयब खान ने 21 गेंदों पर नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब वे पुणे में होने वाले मुकाबलों में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस सत्र में जिले के तीन खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। इससे पहले अंडर-16 वर्ग में निधिश राज और अंडर-19 वर्ग में रक्षित श्रीमाल राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शोयब खान के चयन पर जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत जैन, सचिव डॉ. दीपक राज, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं शरद माथुर, संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा एवं जितेंद्र उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव नरुका, नरेंद्र गोगा, अभिताभ सिंह राठौर, रवि गुर्जर, रूपा चाचा, राजेंद्र महावर, केशव पीटीआई, मुजम्मिल पीटीआई, वीरेंद्र गुर्जर, अरुण चौधरी, लोकेश मीना, मलूका जैन, मोहम्मद अनीश, सुरेंद्र चौधरी, एनोस हरमन, सफी पीटीआई, अमित गुर्जर, मोनू असगर, अमित चौधरी, अनवर अली, सलमान खान, हनुमान माली, राजेश मीना, अरुण गोयल, कुंदन कुमावत, शाहरुख सहित अन्य खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई और हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मोहम्मद शोयब खान ने जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सचिव डॉ. दीपक राज का आभार व्यक्त किया।