Homeबीकानेरराजगढ़ की निशा गुलेरिया भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में चयनित

राजगढ़ की निशा गुलेरिया भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में चयनित

(बजरंग आचार्य)

स्मार्ट हलचल|राजगढ़ की निशा गुलेरिया को भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में शामिल किया गया है। वह 54 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर-19 महिला एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 30 जुलाई, 2025 से 12 अगस्त, 2025 तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होगी।
निशा गुलेरिया, जो पहले भी विश्व चैंपियन रह चुकी हैं, से इस प्रतियोगिता में भी पदक की उम्मीद है। उनके साथ भारतीय टीम में पाली की सुमन भी 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
भारतीय टीम के प्रतिनिधिमंडल में अजमेर के विशाल कुमार निर्वाण और जयपुर के कोच विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने दोनों मुक्केबाजों से पदक जीतने की उम्मीद जताई है।
द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप कुमार बघेला ने इस चयन को महिला बॉक्सिंग के लिए क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को रोजगार और प्रसिद्धि दोनों प्रदान कर रहे हैं। राजस्थान बॉक्सिंग संघ ने भी निशा और सुमन को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES