Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपुलिस थाना परिसर में आत्म सुरक्षा के गुर सीखा कर महिलाओं को...

पुलिस थाना परिसर में आत्म सुरक्षा के गुर सीखा कर महिलाओं को दिलाई शपथ

सी पी गोयल

नाहरगढ़ 9 दिसंबर|स्मार्ट हलचल|पुलिस थाना सीआई कमल सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला कांस्टेबल प्रमिला द्वारा थाना परिसर में महिला सुरक्षा के गुर सीखा कर सुरक्षा की नारी शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को शपथ दिलाई गई। सीआई कमल सिंह ने बताया की शपथ का उद्देश्य यह है कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन बना रहे और असामिजिक तत्वों से डटकर मुकाबला करने में निडर होकर स्वयं की आत्म सुरक्षा के लिए सक्षम बने । सीआई कमलसिंह ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है वह देवता वास करते हैं सभी को महिलाओं की सुरक्षा और समान अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार देने से ही समाज का समग्र विकास संभव है महिलाओं की उन्नति से ही राष्ट्र बनता है। इस अवसर पुलिस स्टाफ सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES