Homeराजस्थानअलवरसंविधान दिवस पर सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

संविधान दिवस पर सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने संविधान कों बताया लोकतंत्र की आत्मा

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नांगल भाव सिंह स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में जन जागृति संस्थान बानसूर द्वारा संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान रचयिता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने विधार्थियों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी भैरूराम गुर्जर ने अपनें संबोधन में संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माण के लिए 6 दिसंबर 1946 को संविधान सभा का गठन किया गया । संविधान सभा की 166 बैठकें व 11 अधिवेशनों के बाद प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मात्र 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में दिन-रात मेहनत कर भारत के संविधान की रचना की। उन्होंने 26 नवंबर 1949 को इसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को समर्पित किया। आज ही के दिन हमारी संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का मानना था कि आजादी का मतलब सिर्फ अधिकार प्राप्त करना नहीं है,बल्कि कर्तव्यों का पालन करना भी है। हमारा संविधान लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कि सरकार और नागरिक दोनों के कर्तव्यों को स्पष्ट करता है। तों वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल यादव ने अपनें संबोधन के माध्यम से भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सूचना के अधिकार के बारे में जानकारी दी। जन जागृति संस्थान बानसूर के अध्यक्ष ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गौरव सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने प्रथम, नीतू जाट पुत्री कैलाश चंद जाट ने द्वितीय व निकिता स्वामी पुत्री प्रकाश चंद्र स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा तीनों विद्यार्थियों को मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक दानसिंह राव ने अतिथियों व जन जागृति संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ऋषिपाल शर्मा, रामनिवास मेघवाल, देशराज मीणा, झाबरमल मेघवाल, ललित सिंह सहित जन जागृति संस्थान की टीम व विद्यार्थी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES