सत्यनारायण सेन
भीलवाड़ा – स्मार्ट हलचल| प्रतिवर्ष मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा समस्त सेन समाज के सहयोग व भीलवाड़ा क्षोरकार सैलून संचालकों द्वारा निःशुल्क हेयर कटिंग कर दान के रूप में प्राप्त राशि 78000/- रूपयें गोमाता के उपचार व गौ सेवा के लिये दिये।
सेन क्षोरकार अध्यक्ष गोविन्द सेन ने बताया कि सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी सेन समाज द्वारा सूचना केन्द्र चौराहा पर ’’गो सेवार्थ चैरिटी’’ कार्यक्रम 14 जनवरी 2025 मंगलवार को निःशुल्क हेयर कटिंग कर प्राप्त दान को गौसेवा हेतु ’’प.पू. माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगांवा जिला भीलवाड़ा को दिया।
सचिव जितेंद्र सेन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक सुरेश चंद्र, सासंद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन, संस्थापक लादूलाल सेन, बजरंग दल के गणेश प्रजापत, विहिप के विजय शर्मा, प.पू. माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डीपी अग्रवाल, सचिव सत्यप्रकाश गग्गड़, कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा, सह सचिव मदन धाकड़, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सोडाणी, गणेश सुथार कार्यक्रम में पधारकर सेन क्षोरकार व सेन समाजजन का उत्साहवर्द्धन कर मार्गदर्शन किया।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था, संरक्षक रामप्रसाद सेन, सत्यनारायण मालका खेड़ा, जसराज सेन, सतीश सेन, चन्दू सेन, प्रेम सेईवाल, यशोवर्धन सेन, दिनेश बिश्निया, शंकर लाल सेन, संजय सेन फर्स्ट रेंक, दिनेश सेईवाल, प्रवीण सेन, संजू सेन, प्रदीप सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, बबलू सेन, महावीर सेन, ईश्वर सेन, महावीर सेन, राहुल सेन, दीपक सेन, नितेश सेन, पिंटू सेन, दीपेश सेन, पवन, जगदीश सेन, संजय सेन, महेन्द्र सेन, जयप्रकाश, सोनू सेन, सन्नी सेन, भारत सेन, आर्यन सेन, कपिल सेन, सुभाष सेन, महेन्द्र सेन, गोपाल सेन, शिवराज सेन, सुरेश सेन, कैलाश सेन, दिनेश सेन, बजरंग सेन, दीपक ठाकुर, राजू सेन, कमलेश सेन, शिवराज, विकास आदि सैलून संचालक सेन क्षोरकार साथियों व समस्त सेन समाज के सहयोग से ही गौ-सेवा कार्यक्रम सफल हो पाया।


