Homeराजस्थानकोटा-बूंदीवरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा दिवाली मिलन समारोह सम्पन्न

वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा दिवाली मिलन समारोह सम्पन्न

किशोर—मुकेश के तरानो से सजी वरिष्ठ नागरिको दिवाली नाईट
दिवाली मिलन समारोह: किशोर—मुकेश के तरानों और फ्यूजन बैंड की धूम

कोटा।स्मार्ट हलचल/वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया स्टेशन रोड़ स्थित सुरपीन होटल ​में किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मीटिंग भी आयोजित की गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान अध्यक्ष टी.पी.एस. सेठी ने सभी सदस्यों को सुख-समृद्धि की कामना के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दीं और दीपोत्सव का महत्व बताया। समारोह में नवंबर माह में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को विशेष सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
अध्यक्ष टी.पी.एस. सेठीने बताया कि दिवाली मिलन में लोकप्रिय फ्यूजन बैंड को आमंत्रित किया गया था, जिनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से आमंत्रित कलाकारों में डॉक्टर विजय सरदाना, डॉक्टर गिरीश वर्मा, अमरप्रीत सभरवाल, रोहित (मुन्ना) श्रीवास्तव, और बबलू सोलंकी शामिल थे, जिन्होंने किशोर कुमार और मुकेश के गीतों से समां बांध दिया। चेतना माथुर के मनमोहक नृत्य ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ, जिसमें संगीत, नृत्य और मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
एक्जीक्यूटिव चेयरमैन राममदनानी एवं ब्रिगेडियर एन.एस. कपूर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बंपर हाउजी का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने आनंद उठाया। फ्यूजन बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। महामंत्री बी.एस. वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ, जिसने दिवाली की रात्रि को और भी रंगीन बना दिया।
समारोह के अंत में एक्जीक्यूटिव चेयरमैन ब्रिगेडियर एन.एस. कपूर, महामंत्री बी.एस. वर्मा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन राम मदनानी जी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डी.के. अरोड़ा ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES