नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|इंटरनेशनल प्रेस डे के अवसर पर नई दिल्ली स्थित Press Club of India में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश मीणा को सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता, समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनआवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और मीडिया जगत की हस्तियों ने पत्रकारिता की बदलती भूमिका और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन किया।
राकेश मीणा का यह सम्मान न केवल राजस्थान बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी सतत मेहनत, ईमानदार लेखनी और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
सम्मान मिलने पर राकेश मीणा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्षता व जनहित के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा जाएगा।
