पांच हजार .. दस हजार.. बीस हजार नहीं.. पूरे अस्सी हजार से अधिक सफ़ल आपरेशन
वरिष्ठ नैत्र चिकित्सक डॉ सुरेश भदादा को लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए भेंट किया गया – “लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड – समाज सेवा रत्न सम्मान”
भीलवाड़ा का. सं. 25 फरवरी 2026
भीलवाड़ा के वरिष्ठ नैत्र चिकित्सक डॉ सुरेश भदादा को उनके द्वारा नैत्र चिकित्सा के क्षैत्र में किये गये लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए “लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड – समाज सेवा रत्न सम्मान ” अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी की अध्यक्षता एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सुरेश सोनी एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षिका साधना झंवर भदादा के मुख्य आतिथ्य में राम स्नेही चिकित्सालय में 25 फरवरी बुधवार को आयोजित एक सादे समारोह में भेंट किया गया !
डॉ सुरेश भदादा ने वर्ष 1988 में डाक्टरी पढा़ई पूर्ण कर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में फरवरी 2010 तक अपनी सेवाएं दी , तत्पश्चात पिछले 16 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं वरिष्ठ नैत्र रोग चिकित्सक के रूप में भीलवाड़ा के प्रतिष्ठित रामस्नेही चिकित्सालय में दे रहे हैं ! अब तक 38 वर्ष के चिकित्सीय कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों में प्रमुखत: 80 हजार से अधिक आंखों के आपरेशन, 79 नैत्र प्रत्यारोपण, 70 से अधिक लैसिक सर्जरी तथा इसके साथ ही 700 से अधिक निशुल्क आई कैम्प में वे अपनी सेवाएं दे चुके है !
उनकी इन सभी उल्लेखनीय चिकित्सीय सेवाओं हेतु अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा जिला पदाधिकारियों डॉ चेतना जागेटिया , एडवोकेट नीलम दरगड़ , प्रधानाचार्य डॉ भागचन्द सोमानी, इन्दिरा सोमानी, जगदीश चन्द्र मून्दड़ा , रामचन्द्र मून्दड़ा , मुकेश जागेटिया के विशिष्ठ आतिथ्य में ” समाज सेवा रत्न सम्मान – 2026 ” भेंट किया गया !
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधन में कहा कि क्लब की भारत में विभिन्न 132 जिला शाखाओं द्वारा अपने अपने जिलों में नियमित रूप से ऐसे व्यक्तियों / संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज, धर्म , राष्ट्र व मानवीय सेवाओं के क्षैत्र में अपना कोई विशिष्ट योगदान दिया हो ! इसी क्रम में भीलवाड़ा के डाॅ. सुरेश भदादा को उनके द्वारा मानल सेवा कार्यों हेतु सम्मानित किया गया है ! डॉ सुरेश भदादा का नाम 80 हजार से अधिक आपरेशन हेतु शिघ्र ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाने वाला है !
डॉ सुरेश भदादा ने अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि चिकित्सा कार्य करना मेरा पेशा और कर्तव्य है लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब जैसी प्रतिष्ठित संस्था अगर मानव सेवा कार्य हेतु चयनित करके सम्मानित करती है तो और अधिक लग्न से अच्छे कार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती है ! लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड प्राप्त करने पर उन्होंने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद, धर्म पत्नी साधना झंवर भदादा, पुत्र सार्थक भदादा एवं परिवार जनों और चिकित्सा स्टाफ के सहयोगियों को दिया !
कार्यक्रम में क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया के आंखों की सुरक्षा के विषय में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए डॉ भदादा ने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत की आधी आबादी के चश्मा लग जाएगा ! उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद मोबाइल गेजेट्स का अत्यधिक उपयोग बढा़ है और छोटे बच्चों के चश्मों में बहुत अधिक दर से बढो़त्तरी हुई है !
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सा स्टाफ विकास बंसल, सत्यनारायण खाती, भावना काटे, निधी दाधिच , अक्षत जोशी, राघव पारीक, ममता खटीक, संगीता जीनगर, पिंकी पाराशर एवं अन्य स्टाफ ने डॉ सुरेश भदादा के नेतृत्व में किये गये कार्यों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान को स्वयं का सम्मान माना !
कार्यक्रम के अन्त में सभी का आभार क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी ने किया !










