Homeभरतपुरराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पावटा ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पावटा ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

 ओमप्रकाश शर्मा

स्मार्ट हलचल/पावटा/राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पावटा द्वारा रतन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कर्तव्य बौद्ध दिवस मनाया गया। जिला सभा अध्यक्ष गजानंद टीलावत ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाता है। स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए लक्ष्मण सिंह शेखावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के युगपुरुष वेदांत दर्शन के पुरोधा मातृभूमि के उपासक करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। अपने गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आशीर्वाद से स्वामी विवेकानंद ने देश के कोने-कोने में धर्म, वेदांत और सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया । सुंदरलाल मांडैया ने बताया कि महापुरुषों के जीवनी एवं उनके अमर वाक्य हमारे जीवन में प्रेरणा, जोश, सदमार्ग एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मुख्य वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद, गुरु गोविंद सिंह, एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए वर्तमान परिपेक्ष में युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का संतुलित उपयोग करते हुए विज्ञान, तकनीक शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने की अपील की। गौ सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम कृष्णा मिश्रा ने कहा कि यदि हम युवा शक्ति का सकारात्मक उपयोग करेंगे, तो हम विश्व गुरु ही नहीं अपितु विश्व का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा के रूप में जाने जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुनकर ने किया। इस अवसर पर जिला सभा अध्यक्ष गजानंद टीलावत, उपशाखा अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुनकर, महिला मंत्री रतन कंवर, सरोज यादव,मीना शर्मा महिला उपाध्यक्ष , सुंदरलाल मांडैया, लक्ष्मण सिंह शेखावत, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मपाल कनौजिया, गिरिराज शास्त्री, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES