Homeराजस्थानअलवरमुंदी ताल का निवासी प्रेम कुमार वाहन की चपेट में आकर गंभीर...

मुंदी ताल का निवासी प्रेम कुमार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य) –

राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुंदी ताल का निवासी प्रेम कुमार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरुवार को प्रातः हुई इस दुर्घटना का मामला मुंदी ताल के कृष्ण कुमार जाट ने शनिवार को राजगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। घटनानुसार परिवादी व प्रेम कुमार आदि खेत जाने के लिए सड़क के किनारे किनारे चल रहे थे। इस दौरान पिकअप एचआर 55 एए 5707 के चालक लक्ष्मण सिंह ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। उक्त हादसे में प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा आगे जाकर पिकअप भी पलट गई, जो मौके पर ही पड़ी है। घायल प्रेम को पहले राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया पर उसकी हालात बिगड़ने पर उपचार के लिए हिसार ले जाया गया है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES