ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|महर्षि दधीचि सेवा संस्थान दाधिच समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा 8 दिवसीय महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है उसी कड़ी में आज उसको लेकर आज कालिका नगर स्थित खुशहाल वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों की सेवा कर उन्हें भोजन खिलाया गया साथ ही खुशहाल वृद्धाश्रम की डायरेक्टर नंदनी दाधीच द्वारा समाज जनों को वृद्ध आश्रम की पूरी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
दाधीच समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी ने वृद्ध आश्रम समिति के संयोजक सत्यनारायण ओझा, उमा शंकर दाधीच एवं नंदनी दाधीच का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।