बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर में बाबा श्याम के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए एक सेवा शिविर का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभकिया गया। यह शिविर विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्थापित किया गया है जो बाबा श्याम की यात्रा पर पैदल जा रहे हैं। शिविर में यात्रियों के लिए कई निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें भोजन, चाय, पानी, फल, विश्राम की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान करना है। न्यू माॅडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल महनपुर के निदेशक हंसराज कुमावत ने बताया कि यह सेवा शिविर यात्रा अवधि तक लगातार संचालित रहेगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलें ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर हजारीलाल बाबूजी, पूर्व सरपंच बाबूलाल चौहान, मानाराम कुमावत, प्रमोद शेखावत, रामावतार कुमावत, पूर्व पंच अशोक कुमार, दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, दीपक सोनी, रामजीलाल कुमावत,प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, सह निदेशक अनिल कुमावत, बिक्रम कुमावत, घनश्याम कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।










