हेम सिंह शेखावत के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने गौशाला में किया सेवा कार्य

गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिवस, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जिला कांग्रेस सेवादल, चित्तौड़गढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय के नेतृत्व में शास्त्री नगर गौशाला में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौशाला में गायों एवं बछड़ों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा भाव के साथ जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय ने कहा कि हेम सिंह शेखावत गांधीवादी विचारधारा, सेवा, अनुशासन एवं समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले जिला कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही हेम सिंह शेखावत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश स्वास्थ्य सेवा समिति सदस्य प्रहलाद सालवी, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष प्रभु लाल जाट, महिला सेवादल अध्यक्ष सना खान, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष एवं सेवादल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता जोधराज तनवानी, याकूब खान, प्रकाश गोस्वामी, लीलाबाई, कन्या बाई, मीनाक्षी, संतोष, पार्वती बाई, रूपा बाई, चांदी बाई, केसरबाई, राजू बाई, वर्षा बैरवा, कुसुम, ज्योति सहित बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।