वार्ड 17 स्थित छीपा मदरसे में लगा नि:शुल्क परामर्श शिविर, जांचों पर भी मिली विशेष रियायत
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित छीपा मदरसे में छीपा नौजवान कमेटी एवं समस्त छीपा समाज के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं देकर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य, वरिष्ठ फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. श्रीगोपाल गुर्जर, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्लानूर खान तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आशिफ ने मरीजों को परामर्श दिया। वहीं, डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से विभिन्न प्रकार की जांचों पर विशेष रियायत दी गई, जिससे लोगों को कम खर्च में आवश्यक जांच करवाने की सुविधा मिली।
इस अवसर पर पार्षद मोहम्मद इमरान नागौरी, छीपा समाज अध्यक्ष हारून मेवाड़ा, खजांची मोहम्मद खान, सचिव उमर फारुख, एडवोकेट मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद कय्यूम तथा छीपा नौजवान कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मोहम्मद इरफान, शाहरुख औलिया, रऊफ भाटी, रिजवान अहमद, मोहम्मद शाहरुख, शाहनवाज, इमरान, शहजाद औलिया, फहीम मोहम्मद, हुसैन मोहम्मद, आजम, शाकिर, मोहम्मद तौफीक सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।