Homeभीलवाड़ा20 दिन से बीगोद डाक घर की सेवाएं बंद डाकघर का...

20 दिन से बीगोद डाक घर की सेवाएं बंद डाकघर का संदेश नही पहुंच रहा, सेवाएं हुई ठप

बीगोद@स्मार्ट हलचल /स्थानीय कस्बे के डाक घर की सेवाएं बीस दिन से बंद पड़ी है। डाकघर का कम्प्यूटर सिस्टम खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर में किसी प्रकार के लेन-देन नहीं होने के कारण खाताधारक परेशान होकर लौट रहे हैं। डाकघर में रुपया निकासी एवं जमा के साथ रजिस्ट्री एवं स्पीड पोस्ट भी नहीं हो पा रहा है।
समाजसेवी योगेश सोनी ने बताया कि डाकघर की सेवाएं पिछले बीस दिन से बंद पड़ी है। डाकघर के कंप्यूटर सिस्टम खराब हो जाने के कारण नही तो रजिस्ट्री हो रही है और ना ही रुपयों की निकासी हो रही है। कई दिनों से डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। डाकघर की सभी सेवाएं कंप्यूटरीकृत हैं। ऐसी दशा में साधारण डाक के अलावा कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। डाकघर सहायक का कहना है की कंप्यूटर खराब है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। हम लोग खुद परेशान हैं। ग्राहकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय डाकघर से जोजवा, खटवाड़ा, जालीया सहित आधा दर्जन पंचायतों के गांवो की डाक सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।

इनका कहना है

बीगोद डाकघर का राउटर खराब हो गया था। नए राउटर की व्यवस्था कर दी गई है। डाकघर में बिजली लाइन में भी समस्या है जिसको भी ठीक किया जा रहा है। जल्द ही डाकघर में सेवाएं शुरू हो जाएगी।
शैलेंद्र कुमार, डाक अधीक्षक, भीलवाड़ा

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES