पूर्व विधायक धाकड़ की जन्म जयंती पर गौ शाला में गायों को डाला हरा चारा
काछोला 18 जनवरी-स्मार्ट हलचल/मांडलगढ़ क्षेत्र के दिवंगत पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की जयंती के अवसर पर उनके पिता पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ बहन विवेक सुषमा धाकड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ ने द्वारिकाधीश गौशाला काछोला में गायों को हरा चारा डाला और कहा कि/गौ माता की सेवा से बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता है।गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है।मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।इतना ही नहीं, गाय की सेवा से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ दीपशिखा धाकड़ ने गौशाला द्वारा की जा रही जैविक खेती की सराहना करते हुए कहा कि आज के इस युग में जैविक खेती की महती आवश्यकता है युरिया, केमिकल्स के फसलों, खेतों में अंधाधुंध प्रयोग से खेत बंजर हो रहे हैं और इन फसलों के जरिए प्राप्त अन्न, फल सब्जी की वजह से कैंसर और अन्य खतरनाक रोग हो रहे हैं इनका एकमात्र उपाय जैविक खेती है। पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ ने कहा कि द्वापर युग में श्री हरि नारायण ने भगवान श्री कृष्ण के रूप में जन्म लेकर गौ सेवा करके पूरी सृष्टि को गौ सेवा का संदेश दिया 5000 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्णा ने गाय चरा कर जो संदेश दिया था श्री कृष्ण का वह संदेश आज के युग के लिए था भगवान श्री कृष्ण ने गाय को सृष्टि की पालनहार एवं भूलोक के लिए जरूरी बताया था। आज गाय की सेवा के जरिए सेवा के साथ-साथ दूध घी मक्खन छाछ गोमूत्र गोबर से आमदनी प्राप्त कर सकते हैं हमें गाय के गोबर के जरिए जैविक खेती को अपनाकर मानवता और पर्यावरण को बचाने का पुण्य कमाना चाहिए
इस अवसर पर मांडलगढ़ उप प्रधान बंटी धाकड़ द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य पुजारी रामस्वरूप धाकड़ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला के सचिव डॉ एनके सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार रेगर, गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अब्दुल सलाम रंगरेज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निलेश कुमार मंत्री आदि मौजूद थे।