पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा : डॉ. माधुरी भारद्वाज

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल।अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी की पुरुष एवं महिला इकाई का संयुक्त परिवार मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह बुधवार को रूकमणि मैरिज गार्डन में संस्था की संस्थापक डॉ. माधुरी भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। समारोह में समिति के लगभग 450 सदस्य परिवार सहित शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की संस्थापक डॉ. माधुरी भारद्वाज उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि अपना घर भरतपुर हेल्पलाइन के सचिव विनोद खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभा गुप्ता थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सवाई माधोपुर जिला क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द पट्टीवाले ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों, समिति पदाधिकारियों, कार्यक्रम संयोजकों एवं मंच संचालकों का तिलक एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष अशोक कुमार बंसल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। पुरुष इकाई के सचिव अभिषेक रावत तथा महिला इकाई की सचिव आरती शर्मा ने अपनी-अपनी इकाइयों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान दोनों इकाइयों के नवीन सदस्यों की घोषणा की गई। पुरुष इकाई के सदस्यों को रमेश चन्द पट्टीवाले एवं महिला इकाई के सदस्यों को प्रभा गुप्ता ने शपथ दिलाई।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. माधुरी भारद्वाज ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। सेवा कार्य से आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है और सेवा का अवसर भी ईश्वर की विशेष कृपा से मिलता है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी पीड़ित प्रभुजन की सेवा का अवसर मिले, उसे छोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते। उन्होंने सभी कार्यों को ईश्वर सेवा मानकर समर्पण भाव से करने का आह्वान किया।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि अपना घर आश्रम में 3290 महिला प्रभुजनों के आवास, भोजन एवं रखरखाव की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ संस्था के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी और बढ़ गई हैं।
विशिष्ट अतिथि विनोद खंडेलवाल ने अपना घर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्य संख्या तथा रिकॉर्ड संधारण की दृष्टि से आश्रम द्वारा संचालित 35 समितियों में अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी अग्रणी स्थान पर है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भोजन प्रसादी के लिए सेवा भारती के निशुल्क बर्तन बैंक से बर्तन मंगवाए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन अरविंद खंडेलवाल एवं पंकज मंगलम ने किया।
इस अवसर पर संस्था को सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकार बंधुओं तथा समारोह स्थल के निदेशक दंपति श्रीमती एवं राजेंद्र खारवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएं संयोजक राकेश कुमार गुप्ता, सह संयोजक सतीश चंद धर्मकांटा, वासुदेव बंसल, गौरव तुलारा, गोविंद मालधनी, शिव नारायण गुप्ता, गिरीश मित्तल, विष्णु एलआईसी, नवल किशोर बरिया, बाबूलाल वर्मा, गोपाल सरकंडी, अशोक शर्मा, मुकेश माचीवाल, राजेश खंडेलवाल, धर्मेंद्र चौधरी, गिर्राज प्रसाद, हरिचरण गुप्ता एवं उनकी टीम के नेतृत्व में संपन्न हुई। समारोह की भव्यता और गरिमा में समिति सदस्यों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने विशेष योगदान दिया।