भोजन गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों के साथ व्यवहार की हुई सख्त जांच
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|जिला एवं सेशन जज अभय जैन के नेतृत्व में शनिवार को जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए बंदियों से जुड़ी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जज जैन ने जेल अधीक्षक से बंदियों के स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं और दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
भेदभाव और व्यवस्था पर कड़ी नजर
निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी बंदी के साथ जाति, धर्म या सामाजिक आधार पर कोई भेदभाव न हो। जेल परिसर, बैरकों की साफ-सफाई और मरम्मत को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
