Homeस्मार्ट हलचलक्षेत्र में कड़ाके की ठंड,दिन भर छाया रहा कोहरा,severe cold in the...

क्षेत्र में कड़ाके की ठंड,दिन भर छाया रहा कोहरा,severe cold in the area

severe cold in the area

सर्दी रबी फसल के लिए रामबाण

बानसूर ।स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सूर्य के दर्शन भी नही हो रहे है। सोमवार को सुबह दिन निकलने के साथ ही घना कोहरा छा गया। सुबह मौसम बिल्कुल साफ़ दिखाई दिया लेकीन जैसे जैसे दिन निकलता गया वैसे ही घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना भी है। सोमवार को बानसूर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने दिनों में मौसम यथावत रहने की संभावना है।

तेज सर्दी से फसलों में आई रौनक

कड़ाके की ठंड ने जहां एक ओर लोगो को कंपकंपा दिया है तों वहीं दूसरी तरफ तेज सर्दी से किसानों की सरसों और गेहूं की फ़सल में रौनक आ गई है। खेतों में सरसो की फ़सल लहलहाने लग गई है। नांगल भावसिहं निवासी किसान रामनिवास मेघवाल ने बताया कि अगर मावठ होती है तो फसलों के लिए रामबाण साबित होगी। लगातार औंस गिरने से भी फसलों को अच्छा फायदा हुआ है। रबी की फ़सल से अबकी बार अच्छी उपज रहने की उम्मीद है। यह ठंड फसलों के लिए लाभदायक है। जब तक सरसो में फली नहीं आ जाती तब तक सर्दी सरसो की फ़सल के लिए लाभदायक है। सर्दी से खेतों में नमी बनी रहती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES