लाडपुरा सहकारी समिति में खाद का गहरा संकट, खाद की कमी से काश्तकार परेशान

शिव जांगिड़

ग्रामीण क्षेत्र में डी ए पी ( D.A.P ) खाद में भारी कमी, किसान परेशान

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के सहित आसपास के कई गांवों में डी ए पी ( D.A.P ) खाद और एन पी के ( N.P.K ) खाद की भारी कमी के कारण किसान परेशान हैं। इन दिनों डी ए पी खाद की किल्लत चरम पर है। ग्राम सेवा सहकारी समिति लाडपुरा में डी ए पी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। कई किसानों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों में समिति के कई चक्कर लगा चुके हैं, पर हर बार केवल ‘आज-कल में खाद आने’ का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जाता है। किसानों को इस परेशानी से राहत के लिए किसान को डी ए पी उपलब्ध कराया जावे ताकि खेतों में किसान के समय पर फसल बुवाई हो सके। ग्राम सेवा सहकारी समिति लाडपुरा में करीब 550 खाताधारक हैं। किसान को डी ए पी खाद नहीं मिल पा रहा है। खाद की किल्लत के चलते किसानों को अपने सारे कामों को छोड़ कर दूर दराज से मजबूर होना पड़ रहा है उसके बावजूद भी डी ए पी खाद नहीं मिल पा रहा है। खेतों में बीच डालने का महत्वपूर्ण समय होने के बावजूद सहकारी समिति पर डी ए पी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसान मजबूरी में दूर दराज से खाद लाने को विवश हो गए हैं। किसानों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर खाद नहीं मिलने से उन्हें बाहर से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। जिससे बुवाई की लागत बढ़ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *