भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में विजयदशमी के दिन और राष्ट्रीय सेवा समिति के स्थापना दिवस और संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में स्वयं सेविकाओं ने शक्ति पथ संचलन निकाला जिसमे महिला सदस्य शामिल हुई । संचलन का जयकारों के साथ जगह जगह पुष्पवर्षा से शहरवासियों ने स्वागत सत्कार किया । पथ संचलन में सेविकाओं ने उद्घोष के साथ कदम ताल किया जो राजेंद्र मार्ग से शुरू होकर संकट मोचन बालाजी, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन, झूलेलाल सर्किल, आजाद चौक, प्रताप टाकीज रोड, सूचना केंद्र, भोपाल क्लब, भीमगंज थाना, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, फतेह टावर होते हुए पुनः राजेंद्र मार्ग प्रांगण में आकर संपन्न हुआ । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा समिति की अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और वायव्य क्षेत्र कार्यवाहिक वंदना वजीरानी दीदी भी उपस्थित रही जिन्होंने सेविकाओं को उद्बोधन दिया जिसमे उन्होंने बालिकाओं और मातृ शक्ति से धर्म रक्षार्थ राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ने का आह्वान किया और भारत को मजबूत बनाने पर जोर दिया । वंदना वजीरानी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें घर-गृहस्थी के साथ ही शस्त्र उठाने होंगे, जिसका अर्थ है कि अब उन्हें हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने मातृशक्ति को चुनौतियों का डटकर सामना करने और तेजस्वी भारत का निर्माण करने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान शस्त्र पूजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कल्पना शर्मा अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भीलवाड़ा भी मौजूद रही है । यह कार्यक्रम राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें मातृशक्ति अपनी शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करती है।


